शादी का झांसा देकर नाबालिग से दरिंदगी: नई बन रही फैक्ट्री में ले जाकर किया Rape

punjabkesari.in Wednesday, May 20, 2026 - 11:53 AM (IST)

लुधियाना(राज): थाना टिब्बा के अंतर्गत आते भरपूर नगर इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक द्वारा नाबालिग लड़की को अपनी हवस का शिकार बनाया गया। आरोपी पिछले 6 महीनों से लड़की को अपनी बातों में फुसला रहा था और फिर उसने एक निर्माणाधीन फैक्ट्री में ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। 

बेटी ने परिवार को सुनाई आपबीती
बेटी की आपबीती सुनने के बाद पीड़ित परिवार के पैरों तले जमीन खिसक गई, जिसके बाद मामले की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुद्दई बयानों के आधार पर आरोपी नदीम अंसारी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस को दिए बयानों में मुद्दई ने बताया कि बीती 6 मई 2026 की रात करीब 8:00 बजे उनकी छोटी बेटी घर में बेहद परेशान और गुमसुम बैठी हुई थी। उसके चेहरे पर खौफ और मायूसी देखकर जब परिजनों को किसी अनहोनी का शक हुआ, तो उन्होंने उससे प्यार से पूछताछ की। 

पहले तो वह डर के मारे रोती रही, लेकिन जब परिवार ने उसे ढांढस बंधाया तो उसने रोते हुए अपने साथ हुई इस दरिंदगी की पूरी दास्तान बयां कर दी, जिसे सुनकर पूरे परिवार के होश उड़ गए। पीड़िता ने बताया कि नदीम अंसारी नाम के एक युवक के साथ उसकी पिछले 6 महीने से बातचीत चल रही थी। नदीम ने उसे अपनी बातों के जाल में फंसा रखा था। पीड़िता के अनुसार, आरोपी उसे भरपूर नगर इलाके में एक नई बन रही फैक्ट्री की सुनसान इमारत में ले गया। वहां आरोपी ने डरा-धमकाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News