Health Card लेने वालों के लिए जरूरी खबर, इन इलाकों में लगाए जाएंगे विशेष कैंप

punjabkesari.in Thursday, Sep 24, 2026 - 05:37 PM (IST)

पंजाब डेस्क: पंजाब में हैल्थ कार्ड अब लाभार्थियों तक तेजी से पहुंचाने की तैयारी चल रही है। सरकार ने मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत कार्ड वितरण के लिए ऐसे गांवों और वार्डों पर विशेष फोकस करने का फैसला किया है, जहां 400 या उससे अधिक पात्र लाभार्थी मौजूद हैं। इसके तहत प्रदेश के 2,008 गांवों और वार्डों में विशेष वितरण कैंप लगाए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, करीब 33 लाख कार्ड जल्द जिलों तक पहुंचने की उम्मीद है। इनमें से लगभग 31 लाख कार्ड पहले ही जिलों में उपलब्ध हैं, जबकि करीब 2 लाख कार्ड और जल्द मिलने की संभावना है।
 
योजना के तहत जिन इलाकों में बड़ी संख्या में लाभार्थी हैं, वहां कैंप लगाकर एक ही स्थान पर कार्ड वितरित किए जाएंगे। लाभार्थियों को कैंप की तारीख और स्थान की जानकारी पहले ही दी जाएगी। लोगों को कैंप तक पहुंचाने और वितरण प्रक्रिया में सहयोग के लिए आशा वर्कर, आशा फैसिलिटेटर, स्वास्थ्य मित्र और अन्य कर्मचारियों की मदद ली जाएगी।
 
वहीं, जिन गांवों और वार्डों में 400 से कम पात्र लाभार्थी हैं, वहां पहले की तरह घर-घर कार्ड पहुंचाने की व्यवस्था जारी रहेगी। विशेष कैंप खत्म होने के बाद बचे हुए कार्ड भी संबंधित लाभार्थियों के घर तक पहुंचाए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News