Gurdaspur: रंजिश के चलते युवक का बेरहमी से Murder, इलाके में दहशत का माहौल
punjabkesari.in Saturday, May 16, 2026 - 05:30 PM (IST)
बामियाल/भोआ (हरजिंदर सिंह गोराया): रंजिश के चलते एक युवक की हत्या करने का मामला सामने आया है। भोआ विधानसभा क्षेत्र के नरोट जैमल सिंह इलाके में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यह घटना बीती रात की है, जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
जानकारी के मुताबिक, 2 युवक मोटरसाइकिल पर क्रैशर की तरफ जा रहे थे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे 4 लोगों ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि हमलावरों ने दोनों युवकों पर तेजधार हथियारों और डंडों से हमला कर दिया। हमला इतना जबरदस्त था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
मृतक के परिवार वालों का आरोप है कि हमला करने वालों में से एक नरोट जैमल सिंह नगर पंचायत का चेयरमैन है। परिवार ने इंसाफ की मांग की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस बीच, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच जब इस संबंध में डीएसपी सुखजिंदर सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मामले की सभी एंगल से गंभीरता से जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

