अचानक चली गोली से BSF जवान घायल

punjabkesari.in Thursday, Nov 08, 2018 - 03:42 PM (IST)

ममदोटःममदोट  में बी.एस.एफ. का जवान गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार ममदोट से 12 किलोमीटर दूर बी.एस.एफ. चौकी राजा मोहतम में 118 बटालियन के जवान सरोज कुमार को रात डेढ बजे  ड्यूटी के दौरान अचानक गोली लग गई। इस कारण  वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

उसे गंभीर अवस्था में फरीदकोट के  गुरु गोबिंद सिंह मैडीकल कालेज में दाखिल करवाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। फिलहाल बी.एस.एफ. के अधिकारी इस बारे में कुछ भी बताने में गुरेज  कर रहे है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News