बी.एस.एफ. सरहद से फिर बरामद किया ड्रोन, मामला दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Jun 15, 2024 - 06:30 PM (IST)

तरनतारन (रमन): पाकिस्तानी ड्रोन की भारतीय क्षेत्र में दस्तक लगातार जारी है। तलाशी अभियान के समय बी.एस.एफ. ने दोबारा सरहद नजदीक से एक ड्रोन बरामद किया है। जानकारी के अनुसार जिले के अधीन आती भारत-पाकिस्तान सरहद के साथ लगते क्षेत्र में बी.एस.एफ. के जवानों द्वारा तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। तलाशी अभियान के समय बी.एस.एफ. ने गांव नौशहरा ढाला के खेतों से एक ड्रोन बरामद किया। जो नष्ट हो चुका था। थाना सराय अमानत खां की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज करते हुए अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News