बॉर्डर पर BSF का शिकंजा, 25 करोड़ की हेरोइन और 1.5 किलो ‘आइस’ जब्त

punjabkesari.in Wednesday, Sep 02, 2026 - 10:17 AM (IST)

अमृतसर (नीरज) : बी.एस.एफ. अमृतसर सैक्टर की टीम ने सीमावर्ती इलाके काहनगढ़ की बी.ओ.पी. के आर्मी धुस्सी के नजदीक 25 करोड़ रुपए की हेरोइन जब्त की है। जानकारी के अनुसार मौके पर एक महिला व एक तस्कर भी देखे गए जो मौके से फरार हो गए। उनके पास एक पोलिथिन का बैग था जिसको वे मौके पर छोड़ गए। इस बैग में से हैरोइन के 9 पैकेट मिले।

इस मामले में संबंधित पुलिस थाना की तरफ से भी एक पुराने तस्कर पर पर्चा दर्ज किया गया है जबकि महिला की तलाश जारी है। दोनों एक स्कूटर पर सवार होकर आए थे। बता दें कि इससे पहले भी एक मामले में हेरोइन की खेप के साथ एक इलैक्ट्रिक स्कूटी जब्त की गई थी जिसकी अभी तक जांच जारी है।

रौड़ांवाला खुर्द में 1.5 किलो ‘आइस’ ड्रग जब्त

बी.एस.एफ. की टीम ने सीमावर्ती गांव रौड़ांवाला खुर्द के इलाके में 1.5 किलो आइस ड्रग का पैकेट जब्त किया है। यह पैकेट भी ड्रोन के जरिए फैंका गया था लेकिन तस्करों के हाथ लगने की बजाय बी.एस.एफ. के हाथ लग गया।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News