चंडीगढ़ में लेंटर तोड़ते समय बड़ा हादसा, CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर
punjabkesari.in Thursday, Dec 07, 2023 - 09:43 AM (IST)

चंडीगढ़ः चंडीगढ़ के मनीमाजरा में उस समय हादसा हो गया जब एक इमारत को गिराकर नई इमारत बनाने की तैयारी चल रही थी। इसी बीच अचानक पुराना लैंटर तोड़ते हुए एक महिला सहित 2 बच्चे गंभीर घायल हो गए। इस हादसे का पूरा मंजर सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गया।
बताया जा रहा है कि इस दौरान घायल महिला की हालत गंभीर है और उसे पी.जी.आई. में दाखिल करवाया गया है जबकि 2 बच्चे सैक्टर-32 के अस्पताल में उपचाराधीन है। फिलहाल पुलिस ने मकान मालिक और ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक जब इमारत के पुराने लैंटर को तोड़ा जा रहा था को इस दौरान स्कूल से वापिस आ रहे 2 बच्चे और एक महिला मलबे नीचे आ गए, जिन्हें गंभीर चोट आई और उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।