जमीनी विवाद को लेकर चली गोलियां, फैली सनसनी
punjabkesari.in Sunday, Mar 12, 2023 - 05:19 PM (IST)

दसूहा (झावर) : थाना दसूहा के गांव मांगट में रविवार की सुबह जमीन के विवाद को लेकर फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दसूहा बिक्रमजीत सिंह व ड्यूटी ऑफिसर ए.एस.आई. सतनाम सिंह पुलिस पार्टी के साथ पहुंचे। जांच अधिकारी ए.एस.आई. सतनाम सिंह ने कहा कि जंड के भूपिंदर सिंह चीमा पुत्र गुरबचन सिंह का मांगट के चरणजीत सिंह से विवाद चल रहा है और आज भूपिंदर सिंह अपने साथियों के साथ ट्रैक्टर लेकर विवाद वाली जगह पर कब्जा करने गया था।
इसी दौरान दूसरे पक्ष के गुरप्रीत सिंह पुत्र रघविंदर सिंह निवासी मांगट ने 12 बोर रायफल से हवा में फायरिंग कर दी। इस घटना के दौरान कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि भूपिंदर सिंह चीमा ने अपनी शिकायत में बताया कि वह केस जीत गए थे और जीतने के बाद ही अपनी जमीन पर कब्जा करने गए थे। उन्होंने बताया कि इस संबंध में गुरप्रीत सिंह पुत्र रघविंदर सिंह,जसविंदर कौर पत्नी चरणजीत सिंह व पलविंदर कौर पत्नी राजवीर सिंह निवासी मांगट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?