पंजाब में सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार, मची चीख-पुकार
punjabkesari.in Thursday, Dec 22, 2022 - 12:17 PM (IST)

लुधियाना: यहां के गिल चौक फ्लाइओवर पर घने कोहरे के कारण सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। गनीमत यह रही कि जानी नुक्सान से बचाव रहा।
जानकारी के अनुसार सी.टी.यू. की बस चंडीगढ़ वापिस जा रही थी। इस बीच बस की रफ्तार तेज होने के कारण बस गिल चौक पर बने डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने सवारियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल बस स्टेंड पहुंचाया। इस हादसे के बाद चारों तरफ जाम लग गया, वहीं प्रशासन ने बस को रास्ते से हटाकर जाम को खुलवाया।