जालंधर से अमरनाथ यात्रा के लिए बस रवाना, हर-हर महादेव के जयकारों  से गूंजा माहौल

punjabkesari.in Friday, Jul 03, 2026 - 07:10 PM (IST)

जालंधर। पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा के लिए जालंधर से श्रद्धालुओं का एक जत्था बस के माध्यम से रवाना हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर भारी उत्साह देखने को मिला। सभी ने भोलेनाथ के जयकारों के बीच यात्रा की शुरुआत की और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

बस रवाना होने के अवसर पर सदस्य के रूप में रमेश, राकेश कनोजिया, ओम प्रकाश कनोजिया, राम, पवन कुमार, आर.के. कनोजिया, शाम, पप्पू, मनोज ढोंवाल और रॉक्सी विशेष रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा राज कुमार राजू, हिरेंद्र भल्ला, करण मुर्गई, राहुल अरोड़ा, भिंडा, रमेश, अशोक कुमार और गुरुमीत सिंह सहित अन्य सदस्य भी इस मौके पर उपस्थित रहे।

सदस्यों ने बताया कि उनकी ओर से हर वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा के लिए बस रवाना की जाती है। इस वर्ष भी सभी श्रद्धालु पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ यात्रा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि "भोलेनाथ जहां हमारी ड्यूटी लगाएंगे, उसे हम पूरी निष्ठा, समर्पण और सेवा भाव से निभाएंगे।" श्रद्धालुओं ने यात्रा के सफल एवं मंगलमय होने की कामना करते हुए बाबा बर्फानी का आशीर्वाद लिया और सभी श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की प्रार्थना की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Subhash Kapoor

Related News