शंभू मोर्चे से लौटते समय बस दुर्घटनाग्रस्त, घटना में किसान-मजदूर घायल

punjabkesari.in Friday, May 24, 2024 - 02:40 PM (IST)

रैया- शंभू बॉर्डर मोर्चे में शामिल होने के बाद लौटते समय रात करीब 8 बजे पंजाब के अमृतसर जिले के तलवंडी दसौंधा सिंह गांव के किसानों, मजदूरों और महिलाओं से भरी बस रैया कस्बे के पास पलट गई जिसमें करीब 32 किसान-मजदूर घायल हो गए, जिनमें से 9 की हालत गंभीर है। 

इस मौके पर प्रदेश नेता सरवन सिंह पंधेर, जिला प्रधान रणजीत सिंह कलेर बाला और जिला सचिव गुरलाल सिंह मान ने कहा कि देर रात तक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि गांव तलवंडी दसौंधा सिंह से बलविंदर सिंह पुत्र सुबेग सिंह, रणयोध सिंह पुत्र हरि सिंह, हरभजन सिंह पुत्र गुरचरण सिंह, तरसेम सिंह पुत्र अजायब सिंह, निरवैर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह, गुरमुख सिंह पुत्र गुलजार सिंह, तरलोचन सिंह पुत्र सुच्चा सिंह, समेर सिंह पुत्र तारा सिंह, गुरविंदर सिंह पुत्र सुरजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका गुरु राम दास अस्पताल में इलाज चल रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Radhika Salwan

Related News