कैबिनेट मंत्री जोड़ामाजरा ने कमान मिलने के बाद संभाला पद

punjabkesari.in Wednesday, Jul 06, 2022 - 03:10 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब के कैबिनेट मंत्री चेतन सिंह जोड़ामाजरा ने स्वास्थ्य व परिवार कल्याण, मेडिकल शिक्षा, अनुसंधान और चुनाव विभाग की कमान मिलने के बाद आज पंजाब सिविल सचिवालय-1 में कार्यभार संभाला है। अपने पर भरोसा जताते हुए पार्टी हाईकमान व मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद करते जोड़ामाजरा ने कहा कि वह लोगों की सेवा के लिए अपनी समूची जिम्मेदारी समर्पित भावना लगन के साथ निभाएंगे।  

कैबिनेट मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार लोगों को उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए पूरी तरह से तत्पर है और लोगों को घर तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री  भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किया गया एक-एक वादे को पूरा करेगी। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री के साथ उनके परिवार के सदस्य और प्रशंसक भी थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News