आए थे गैंगस्टर को मारने, निर्दोष युवक की कर दी गोलियां मारकर हत्या

punjabkesari.in Thursday, Jan 21, 2021 - 11:27 AM (IST)

फिरोजपुर(मल्होत्रा, कुमार, परमजीत, आनंद): जंडी मोहल्ले में घर के बाहर गोलियां मारकर किए गए चेतन डूमड़ा हत्याकांड के 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

एस.एस.पी. भूपिन्द्र सिंह ने बताया कि 4 जनवरी को देर रात जंडी मोहल्ला में चेतन डूमड़ा जब अपने परिवार के साथ कार में घर लौटा तो फॉर्च्यूनर सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले की जांच के लिए एस.पी. हैडक्वार्टर बलवीर सिंह, डी.एस.पी. सिटी बरिन्द्र सिंह, डी.एस.पी.डी. रविन्द्रपाल सिंह, सी.आई.ए. स्टाफ प्रभारी एवं थाना सिटी प्रभारी की अगुवाई में जांच टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे हत्या के समय प्रयुक्त की फॉर्च्यूनर गाड़ी और 2 देसी पिस्तौल बरामद कर लिए गए हैं।

नितिन चुच की जगह गलती से मारा गया था चेतन डूमड़ा
एस.एस.पी. के अनुसार 22 अक्तूबर को हाउसिंग बोर्ड कालोनी ग्राऊंड में बच्चों की लड़ाई छुड़वाने के लिए नितिन चुच नामक युवक वहां आया जबकि दूसरी ओर से साजन उर्फ माली अपने भांजे के पक्ष में वहां पहुंचा। इन दोनों के मध्य झगड़ा होने के बाद नितिन चुच द्वारा फायरिंग कर साजन उर्फ माली को घायल कर दिया गया था। इसी बात की रंजिश रखते हुए साजन उर्फ माली मौके की तलाश में था। 

PunjabKesari, Came to kill gangster, young man was shot dead

एस.एस.पी. ने बताया कि 4 जनवरी को साजन को यह सूचना मिली कि नितिन चुच हुंडई एक्सेंट कार पर सिटी में घूम रहा है। सूचना मिलते ही साजन अपने साथियों को साथ लेकर उक्त बताई गई गाड़ी का पीछा करता रहा और जब गाड़ी जंडी मोहल्ला में रुकी तो उक्त आरोपियों ने उसमें नितिन चुच होने की आशंका में अंधाधुंध फायरिंग कर चेतन डूमड़ा की हत्या कर दी।

ये आरोपी आए पकड़ में
पुलिस अधिकारी के अनुसार बुधवार सुबह जांच टीम को सूचना मिली कि उक्त हत्याकांड के आरोपी गांव खाई फेमे की के समीप घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर टीम ने ममदोट टी-प्वाइंट पर नाका लगा कर हत्याकांड में इस्तेमाल की गई फॉर्च्यूनर गाड़ी में आ रहे साजन उर्फ माली निवासी बस्ती भट्टियां, चरणपाल सिंह उर्फ शैंटी निवासी बस्ती आवा, सुरजीत उर्फ मिठन निवासी बस्ती शेखांवाली और विक्की उर्फ सुंडी निवासी भारत नगर को हिरासत में ले लिया। उनकी तलाशी लेने पर साजन से देसी पिस्तौल 32 बोर और साहिल से देसी पिस्तौल 32 बोर एवं 5 कारतूस बरामद हुए। एस.एस.पी. ने बताया कि इस गिरोह के कुछ और सदस्यों की तलाश की जा रही है।

ये हैं आरोपियों का आपराधिक रिकार्ड
पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए चारों आरोपियों पर जिले के कई पुलिस थानों में आई.पी.सी., आर्म्स एक्ट, एन.डी.पी.एस. एक्ट और आबकारी एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं जिनका विवरण इस प्रकार है-

साजन उर्फ माली
- थाना सिटी फिरोजपुर में 23 जून 2019 को 40 ग्राम हैरोइन और एक लाख ड्रग मनी के तहत एन.डी.पी.एस. एक्ट का पर्चा।
- थाना एस.एस.ओ.सी. फाजिल्का में 15 जून 2018 को लूट एवं डकैती की योजना में शामिल होने के आरोपों के तहत पर्चा।
- थाना एस.एस.ओ.सी. फाजिल्का में 15 जून 2018 को 470 ग्राम ड्रग पाऊडर बरामदगी के संबंध में एन.डी.पी.एस. एक्ट का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 8 दिसम्बर 2020 को इरादा कत्ल के आरोप में आई.पी.सी. और आर्म्स एक्ट का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 5 जनवरी 2021 को चेतन डूमड़ा की हत्या करने का पर्चा।

सुरजीत उर्फ मिठन
- थाना सिटी फिरोजपुर में 18 सितम्बर 2013 को इरादा कत्ल के आरोप में आई.पी.सी. का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 27 अप्रैल 2020 को मारपीट का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 5 दिसम्बर 2020 को इरादा कत्ल के आरोप में आई.पी.सी. और आर्म्स एक्ट का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 8 दिसम्बर 2020 को इरादा कत्ल के आरोप में आई.पी.सी. और आर्म्स एक्ट का पर्चा।

साहिल उर्फ टिड्डी
- थाना सिटी फिरोजपुर में 21 दिसम्बर 2018 को मारपीट के आरोपों के तहत पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 11 दिसम्बर 2019 को शराब बरामदगी के संबंध में पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 16 सितम्बर 2018 को लूटपाट का पर्चा।
- थाना जी.आर.पी. फिरोजपुर में 15 जून 2018 को मारपीट का पर्चा।
- थाना मल्लांवाला में 18 दिसम्बर 2017 को लूटपाट का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 5 मार्च 2020 को चोरी का सामान बरामद होने का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 5 दिसम्बर 2020 को इरादा कत्ल के आरोप में आई.पी.सी. और आर्म्स एक्ट का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 5 जनवरी 2021 को चेतन डूमड़ा की हत्या करने का पर्चा।

चरणपाल सिंह उर्फ शंटी
- थाना सिटी फिरोजपुर में 30 अप्रैल 2020 को इरादा कत्ल के तहत आई.पी.सी. और आर्म्स एक्ट का पर्चा।
- थाना सिटी फिरोजपुर में 21 जनवरी 2019 को चोरी के आरोप में पर्चा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sunita sarangal

Recommended News

Related News