जालंधर में मेडिकल स्टोर से दवा लेने आए युवक का कारनामा, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग

punjabkesari.in Sunday, Sep 06, 2026 - 09:56 AM (IST)

जालंधर (महेश): छोटी बारांदरी पार्ट वन में ओ.पी. मेडिकल स्टोर से आज एक युवक ने दवाई ली और पैसे देने के समय जाली क्यू.आर. कोड दिखाकर फरार हो गया। समाज सेवक संजीव देव शर्मा ने बताया कि मेडिकल स्टोर पर भीड़ होने के कारण मालिक क्यूआर रोड से आए पैसे चैक नहीं कर सका और जब उसने बाद में अपने मोबाइल फोन पर पैसों की एंट्री चैक की तो उसके खाते में कोई भी पैसा नहीं आया था। उसने कहा कि वह धोखाधड़ी का शिकार हो गया है। 

उसने मेडिकल स्टोर पर काम करते युवकों से कहा कि वह दवाई लेकर गए युवक को बाहर जाकर देखें लेकिन वह फरार हो चुका था। संजीव देव शर्मा ने कहा कि मेडिकल स्टोर के नजदीक ही एक मौजूदा सांसद की कोठी है, जहां अकसर पुलिस मुलाजिम तैनात रहते हैं लेकिन मेडिकल स्टोर पर धोखाधड़ी करने वाले युवक ने इस बात की भी परवाह नहीं की।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News