Girlfriend के घर जाकर युवक के सुसाइड करने के मामले में नया मोड़! बहन ने किए बड़े खुलासे

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2026 - 03:36 PM (IST)

जालंधर (सोनू): जालंधर के युवक द्वारा गर्लफ्रेंड के घर जाकर सुसाइड करने के मामले में नया मोड़ आया है। ओमवीर (22) ने जालंधर के आनंद नगर 3 गली मकसूदां में मनप्रीत के घर में घुसकर मां-बेटी पर हमला कर दिया था। इसके बाद उसने कोई जहरीली चीज निगल ली, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर अब मृतक की बहन अमनप्रीत कौर सामने आई, जिसने मनप्रीत नाम की लड़की के बारे में खुलासे किए हैं। बहन ने बताया कि, उसके भाई ओमवीर  ने मरने से पहले सुसाइड नोट लिखा था। 

PunjabKesari

अमनप्रीत कौर का दावा है कि गर्लफ्रेंड मनप्रीत उसके भाई को झूठे केस में फंसाने की धमकी देती थी। उसका भाई 5 साल से मनप्रीत के साथ रिलेशनशिप में था और इस बारे में लड़की की मां और उसके परिवार को इस बारे में पता था। यही नहीं मनप्रीत अक्सर उनके घर आती-जाती भी थी। बहन ने आरोप लगाते हुए बताया कि, उसका भाई दुबई जाने से पहले आखिरी बार उससे मिलने गया था। साजिश के तहत उसकी हत्या की गई। इस घटना का वीडियो भी मौजूद है। जब भाई मनप्रीत के घर के फर्श पर पड़ा था, तो उसकी सांसें तेज चल रही थीं और पीछे से आवाजे आ रही थीं कि उसे मार देना चाहिए।

PunjabKesari

बहन ने आगे बताया कि, भाई की बाइक भी उसकी गर्लफ्रेंड के घर से मिली। गर्लफ्रेंड ने पहले एक निहंग के जरिए उस पर हमला करने का प्लान बनाया था। बहन का आरोप है कि मनप्रीत, उसकी बहन रजनी और कुछ और लोगों ने बाद में ओमवीर को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। करीब 5 महीने पहले दुबई से लौटे ओमवीर को पहले एक निहंग सिंह ने बंदूक की नोक पर किडनैप करने की धमकी दी थी। ओमवीर करीब 2 साल पहले दुबई गया था और 5 महीने पहले ही लौटा था। इसी महीने 2 अक्टूबर को ओमवीर पर भी हमला हुआ, जिसमें उसके सिर में चोटें आईं।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Related News