कै. सरकार ने वैट/जी.एस.टी. रिफंड, पैंशनरों व विकास कार्यों हेतु रिलीज किए 469 करोड़

punjabkesari.in Tuesday, Jul 17, 2018 - 09:35 AM (IST)

जालन्धर (धवन): पंजाब में मुख्यमंत्री कै. अमरेन्द्र सिंह के निर्देशों पर सरकार ने आज वैट/जी.एस.टी. रिफंड का पूरा बकाया सरकारी खजाने से क्लीयर कर दिया है। पंजाब सरकार ने विभिन्न कल्याणकारी व विकास योजनाओं के लिए 469 करोड़ रुपए की राशि रिलीज कर दी है। 

मुख्यमंत्री कार्यालय ने बताया कि मुख्यमंत्री ने राज्य में चल रहे विकास कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से उक्त राशि जारी करवाई है। प्रवक्ता ने बताया कि कुल जारी की गई राशि में से 188 करोड़ रुपए स्थानीय निकाय विभाग को जारी की गई है जबकि सामाजिक सुरक्षा पैंशन के लिए 138 करोड़ रुपए की जारी किए गए हैं जिससे विभिन्न वर्गों के लाभाॢथयों को लाभ मिलेगा। प्रवक्ता ने बताया कि राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान तथा मिड-डे मील के लिए भी सरकार ने 77 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। सरकार द्वारा जारी की गई राशि में वैट के लिए 62 करोड़ तथा जी.एस.टी. के लिए 4 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी गई।

वैट व जी.एस.टी. के लिए सरकारी खजाने में लम्बित पड़े सारे आवेदनों को क्लीयर कर दिया गया है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को फालतू के अपव्यय को काटने के भी निर्देश दिए हैं ताकि राज्य की वित्तीय स्थिति को बेहतर बनाया जा सके तथा पंजाब दोबारा आर्थिक तौर पर मजबूत हो सके। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा है कि उनकी सरकार राज्य के सर्वपक्षीय विकास के लिए कृतसंकल्प है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News