2022 का विधानसभा चुनाव अवश्य लड़ूंगा, नेतृत्व संबंधी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर निर्भर : अमरेन्द्र

punjabkesari.in Friday, Jun 05, 2020 - 09:56 PM (IST)

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह ने पुन: दोहराया कि वह राज्य में विधानसभा का अगला चुनाव अवश्य लड़ेंगे परन्तु पार्टी का नेतृत्व करने संबंधी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष पर निर्भर करता है।  वीडियो कांफ्रैंसिंग में कांग्रेस के चुनावी अभियान की 2022 में कमान पुन: प्रशांत किशोर को सौंपने संबंधी अटकलों पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशांत किशोर ने उनके आग्रह पर कहा है कि वह पुन: पंजाब में कांग्रेस की मदद करके प्रसन्न होंगे। 

उन्होंने कहा कि 80 में से 55 विधायकों ने प्रशांत किशोर को अभियान सौंपने का समर्थन किया है। मुख्यमंत्री ने ऐसा करके उन मीडिया रिपोर्टों पर विराम लगा दिया है जिसमें कहा जा रहा था कि प्रशांत किशोर कांग्रेस का चुनावी अभियान संभालना नहीं चाहते। प्रशांत किशोर ने इस बात से इंकार किया है कि उनकी नवजोत सिद्धू या आम आदमी पार्टी के साथ 2022 के विधानसभा चुनावों को लेकर कोई बातचीत चल रही है।

सिद्धू द्वारा कांग्रेस नेतृत्व से बातचीत करने संबंधी कैप्टन अमरेन्द्र ने कहा कि नवजोत कांग्रेस का ही हिस्सा है तथा पार्टी हाईकमान के साथ सम्पर्क में है। उन्होंने कहा कि बरगाडी व अन्य धार्मिक बेअदबी के मामलों में जांच का कार्य प्रगति पर है परन्तु हम बिना किसी कारण किसी को जेल नहीं भेज सकते। उन्होंने कहा कि बरगाडी मामले में कई चालान पेश किए जा चुके हैं परन्तु राज्य सरकार अदालत के मामले में दखल नहीं दे सकती है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News