कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट का मामला : NGT के आदेशों के बाद उठाया गया ये कदम

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 06:02 PM (IST)

लुधियाना (हितेश): लुधियाना में मृत जानवरों के निपटारे के लिए नूरपुर बेट में जो कारकस यूटिलाइजेशन प्लांट लगाया गया है वह पिछले 2 साल से बंद है। इस प्लांट का आसपास के गांव के लोगों द्वारा विरोध किया जा रहा है। लोगों का कहना है कि इस प्लांट को चलने नहीं दिया जाएगा। आपको बता दें कि यह प्लांट स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 18 करोड़ बनाया गया है। यह प्लांट सतलुज दरिया के किनारे हड्डा रोड़ी खत्म करने के लिए नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों पर बनाया गया है। गांव के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। 

PunjabKesari

यह भी पढ़ें : Punjabi Cinema का लोकप्रिय Actor खेलने जा रहा राजनीतिक पारी, इस जिले से मिली AAP पार्टी की टिकट

इसे लेकर एन.जी.टी. में केस चल रहा है। इस संबंध में रिपोर्ट पेश करने के लिए नगर निगम द्वारा 15 जनवरी को प्लांट का ट्रायल लेने के लिए सहमत किया गया था। इसके बाद 22 जनवरी तक प्लांट का ट्रायल किया गया। ट्रायल के बाद लोग फिर इसके विरोध में उतर आए और धरने पर बैठ गए। वहीं इनके समर्थन में आए एम.पी. रवनीत बिट्टू ने 25 जनवरी को मौके पर जाकर इस प्लांट को ताला लगा दिया था। उसके बाद से ये प्लांट बंद पड़ा है। इसे लेकर अब एन.जी.टी. ने चीफ सेक्रेटरी को आदेश दिए हैं कि इसे लेकर रिपोर्ट दी जाए। इसके बाद आज वीरवार को डी.सी. और नगर निगम कमिश्नर मौके पर पहुंचे और लोगों से बात की। उनके द्वारा लोगों को प्लांट चलाने के लिए सहमत करने की कोशिश की जा रही है।        

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News