पंचायती फंडों में धोखाधड़ी करने का मामला, पंचायत सचिव व पूर्व सरपंच गिरफ्तार

punjabkesari.in Monday, Jul 08, 2024 - 05:38 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब विजिलैंस ब्यूरो ने राज्य में भृष्टाचार विरुद्ध चल रहे अभियान दौरान विकास कामों के लिए राज्य सरकार से प्राप्त पंचायती फंडों का दुरुपयोग करने के आरोप में आज जिला शहीद भगत सिंह नगर के गांव सोना के निवासी पंचायत सचिव मुखत्यार सिंह और गांव ह्याला की पूर्व सरपंच हरभजन कौर को गिरफ्तार किया है।
  
इस बारे में जानकारी देते हुए राज्य विजिलैंस ब्यूरो के सरकारी वक्ता ने बताया कि ग्राम पंचायत ह्याला द्वारा आई ग्रांटों में धोखाधड़ी करने संबंधित की पड़ताल के आधार पर उक्त दोनों आरोपियों और दूसरे के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।  इस संबंधित और ज्यादा जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायत नंबर 13/ 2017/ एस.बी.एस. नगर की पड़ताल दौरान पाया गया कि गांव में विकास कार्यों के लिए साल 2008 से साल 2013 तक ग्राम पंचायत ह्याला को कुल 16,45,000 रुपए की कुल 9 ग्रांट प्राप्त हुई थी। इस संबंधी समकालीन सरपंच सुरजीत सिंह, कार्यकारी सरपंच/ मैंबर पंचायत बख्शीश राम ( जिस की 22.09.2021 को मृत्यु हो चुकी है), कार्यकारी सरपंच/ मैंबर पंचायत हरभजन कौर अन्य पंचायत सचिव मुखत्यार सिंह ने इन ग्रांट में से मजदूरों को अदायगी के लिए जाली बिल्/ रसीदें और अधूरे मस्टर जमा करवा कर उक्त ग्रांटों में बेनियमियां की थी।
  
उन्होंने बताया कि पड़ताल के आधार पर उक्त मुलजिमों और अन्य खिलाफ विजिलैंस ब्यूरो, थाना जालंधर रेंज में तारीख 08.07.2024 को आई.पी.सी. की धाराओं 420, 406, 409, 465, 467, 468, 471, 120- बीज और 13( 1) ( ए) और 13( 2 )के भ्रष्टाचार विरोधी कानून के अंतर्गत केस दर्ज कर लिया गया है। उक्त दोनों मुलजिमों को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News