भाजपा उम्मीदवार पर हमला करने के मामले में 150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Feb 21, 2022 - 11:19 AM (IST)

फिरोजपुर (मल्होत्रा): विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मार्कीट कमेटी के चेयरमैन सुखविंदर सिंह अटारी ने अपने सैकड़ों साथियों सहित गांव में अपने एक समर्थक के घर आए भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस मामले में थाना आरिफके पुलिस ने चेयरमैन सुखविंदर सिंह अटारी, दविंदर सिंह, डा. अवतार सिंह और गुरशरण सिंह सहित उनके 150 अज्ञात साथियों के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है।

ए.एस.आई. कुलबीर सिंह ने बताया कि गांव अटारी निवासी तरसेम सिंह भाजपा समर्थक है और शनिवार देर रात पार्टी के प्रत्याशी राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी उनके घर खाना खाने आए थे। जब यह उन्हें खाना खिलाकर बाहर वापस छोड़ने गया तो अचानक 150 के करीब लोग वहां आ गए जिनकी अगुवाई चेयरमैन सुखविंदर सिंह अटारी, दविंदर सिंह, डा. अवतार सिंह और गुरशरण सिंह कर रहे थे, ने तेजधार हथियारों से बाहर खड़ी गाड़ियों की तोड़-फोड़ करनी शुरू कर दी और भाजपा उम्मीदवार राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी पर जानलेवा हमला किया। उन्हें बचाते हुए भुपिंदर सिंह और दलमोहन सिंह को गहरी चोटें लगी जबकि भाजपा के कई समर्थक घायल हो गए। 

आरोपियों ने उनकी 5 गाड़ियों को बुरी तरह तोड़ डाला और धमकियां दी कि गांव का कोई भी व्यक्ति अगर राणा सोढी को वोट खलेगा तो उसके घर परिवार पर जानलेवा हमला किया जाएगा। तरसेम सिंह ने पुलिस की बताया कि उक्त लोगों ने चुनाव के दौरान गांव में डर व दहशत का माहौल पैदा किया है ताकि लोग मतदान करने न जा सकें। ए.एस.आई. ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।

PunjabKesari

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Recommended News

Related News