विदेश पढ़ाई के नाम पर लाखों रुपये के एजुकेशन लोन की धोखाधड़ी, 8 के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Friday, Sep 04, 2026 - 02:02 PM (IST)

फिरोजपुर (आनंद): विदेश में उच्च शिक्षा के लिए लिए गए एजुकेशन लोन का इस्तेमाल अन्य कामों के लिए करने, पैसे हड़पने और फाइनेंस कंपनी के अधिकारी के साथ मारपीट करने के आरोप में थाना सिटी फिरोजपुर पुलिस ने 5 नामजद और 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 126, 115(2), 190 के तहत मामला दर्ज किया है। 

पुलिस ने बताया कि ऑक्सिल कलेक्शंस (ऑथराइज्ड फाइनेंस लिमिटेड) के अधिकारी भरत इंद्रसैन जैकर (कार्यालय मुंबई) द्वारा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पूजा बजाज पुत्री कधाई लाल ने कनाडा के ‘फ्लेमिंग कॉलेज’ में उच्च शिक्षा के लिए एजुकेशन लोन की मांग की थी। इसके आधार पर 28 अगस्त 2023 को लोन समझौते के तहत 26,09,108 रुपये का लोन मंजूर किया गया था, जिसका इस्तेमाल सिर्फ शैक्षणिक खर्चों के लिए किया जाना था। पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि कर्जदार पूजा बजाज न तो विदेश पढ़ाई के लिए गई और न ही उसने यह राशि शैक्षणिक मकसद के लिए इस्तेमाल की। बार-बार मांग करने के बावजूद न तो कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण दिया गया और न ही लोन की राशि वापस की गई। 

भरत इंद्रसैन ने बताया कि जब कंपनी की ओर से रकम की वसूली के लिए आए, तो आरोपी पूजा बजाज, कधाई लाल, राजिंदर कुमार, गीता (सभी निवासी मकान नंबर 6, वार्ड नंबर 6 रखड़ी रोड, विजय नगर, फिरोजपुर), रवि तथा 3 अज्ञात व्यक्तियों ने उनके साथ मारपीट की। इस मामले की जांच कर रहे सहायक थानेदार अयूब मसीह ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयानों पर उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Related News