सरकारी काम में टांग अड़ाना इस भाजपा नेता को पड़ा भारी, साथियों सहित केस दर्ज
punjabkesari.in Wednesday, Nov 09, 2022 - 12:54 PM (IST)

फिरोजपुर: भाजपा की टिकट पर विधानसभा क्षेत्र गुरुहरसहाय से चुनाव लड़ने वाले गुरप्रवेज सिंह शैला व उनके साथियों के खिलाफ थाना लक्खो की बहराम पुलिस ने 2 मामले दर्ज किए हैं। यह दोनों मामले सरकारी काम में बाधा डालने के आरोपों के तहत दर्ज किए गए हैं। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई।
जानकारी के अनुसार जल निकास मंडल फाजिल्का के एक्सियन ने पुलिस को शिकायत में बताया कि विभाग की ओर से सतलुज दरिया की डी-सिल्टिंग का काम करवाया जा रहा है। इसी दौरान गांव गजनीवाला में कुछ लोगों ने दरिया से सिल्ट निकाल कर ले जाने वाले वाहनों का रास्ता रोककर काम में रुकावट डाली। मौके पर जाकर जांच में सामने आया कि भाजपा नेता गुरप्रवेज सिंह शैला, बोहड़ सिंह, जसवंत सिंह, मुखत्यार सिंह, भगवान सिंह, जगतार सिंह, बलवंत सिंह, सुरीत सिंह बोबी, सुच्चा व उनके 25 अज्ञात साथियों ने गांव गजनीवाला में पुल पर वाहनों को रोक दिया और समझाने गए अधिकारियों के साथ झगड़ा किया। ए.एस.आई. बलबीर सिंह के अनुसार अधिकारी की शिकायत पर गुरप्रवेज सिंह शैला व उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
वहीं पी.एस.पी.सी.एल. के जे.ई. जसविन्द्र सिंह ने भी पुलिस को शिकायत में बताया कि 6 नवंबर को उन्हें सूचना मिली कि गांव दोना मत्तड़ में ट्रक की खंभे से टक्कर होने के कारण पावर सप्लाई बंद है। कर्मचारियों को जब कंपलेंट दूर करने के लिए भेजा गया तो कुछ लोगों ने विभाग कर्मचारियों को रोक कर वापस लौटा दिया। 7 नवंबर को फिर कर्मचारी परमिट लेकर लाइट ठीक करने गए तो गुरप्रवेज सिंह शैला, योगेश, परमजीत सिंह, अशोक सिंह व उनके 20 अज्ञात साथियों ने टीम को धमकाया और काम नहीं करने दिया। एस.एच.ओ. बचन सिंह ने बताया कि अधिकारी की शिकायत पर सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
गुजरात: गर्दन दबोची, सिर और पीठ को भी बुरी तरह नोच डाला...3 साल के बच्चे पर एक साथ टूट पड़े 6 कुत्ते

Recommended News

छात्र की कुकर्म के बाद हत्या मामलाः RSS के नगर प्रचारक को कोर्ट ने 15 साल बाद सुनाई उम्रकैद

AAP के नवनियुक्त पदाधिकारियों शपथ ग्रहण समारोह आज, सुशील गुप्ता समेत पहुंचेंगे 1 हजार से अधिक पदाधिकारी

अमेरिका पर भड़की किम जोंग उन की बहन, बताया ‘‘गैंगस्टर जैसा'''' पाखंडी

Road Accident: बलिया में अनियंत्रित होकर पलटी स्कार्पियो, पूर्व विधायक छोटेलाल राजभर समेत 5 लोग घायल