दिनदिहाड़े व्यक्ति पर किया जानलेवा हमला, 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2023 - 01:19 PM (IST)

सुनाम: सुनाम में रंजिश के चलते एक व्यक्ति पर 4-5 लोगों द्वारा जानलेवा हमला कर दिया गया। इस दौरान उसके हाथ-पैर टूट गए। उन्होंने उसे जान से भी मारने की कोशिश की लेकिन पीड़ित ने खुद का बचाव कर लिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल अवस्था में पीड़ित को अस्पताल दाखिल करवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस के शिकायत दर्ज करवाते पीड़ित सोनू कुमार पुत्र गुरचरण सिंह (37) ने बताया कि वह मजदूरी का काम करता है। उसके दो बेटे हैं। वह अपने बड़े बेटे के साथ गत बुधवार को गीजर लेने जा रहे थे। रास्ते में अमरीक सिंह, मनी सिंह और गोपाल सिंह ने उसका मोटरसाइकिल घेर लिया। इसके बाद गली में से मनी सिंह की मां बाहर आई और उसे जान से मारने के लिए कहने लगी। फिर कुलदीप सिंह गली से भागता हुआ आया और उसे नीचे गिरा दिया। इसके बाद मनी सिंह ने रॉड से उसके सिर पर वार करने की कोशिश की लेकिन उसने अपने हाथों से सिर को बचा लिया, जिससे उसके दोनों हाथ बुरी तरह से जख्मी हो गए। इसके बाद अमरीक सिंह, कुलदीप सिंह उर्फ बारी और लवी सिंह ने उस पर कई वार किए। उसने हमलावरों के आगे हाथ जोड़ कर उसे छोड़ने की गुहार भी लगाई पर वह बिना किसी रहम के लगातार उस पर वार करते रहे। फिर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। जब लोग वहां इकट्ठे होने शुरू हुए तो वे जान से मारने की धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। 

इसके बाद पीड़ित ने बेटे ने घरवालों को बताया और उसे अस्पताल दाखिल करवाया। उसके गंभीर घायल होने के कारण एम्स बठिंडा अस्पताल रैफर कर दिया। उसकी मारपीट इतनी बेरहमी से की गई कि उसके हाथ-बाजू की हड्डियां कई जगहों से बुरी तरह टूट गई हैं। इसके अलावा शरीर के कई अन्य हिस्सों पर भी गंभीर चोटें लगी हैं। वहीं इस संबंधी एस.एच.ओ. अजय कुमार ने भी बातचीत करते बताया कि यह घटना कुछ दिन पहले की है। इस संबंधी 6 व्यक्तियों पर इरादा-ए-कत्ल का मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित के बयानों के अनुसार उन्होंने मनी सिंह पुत्र भूरा सिंह, अमरीक सिंह पुत्र अमरनाथ सिंह, कुलदीप सिंह पुत्र अमरीक सिंह, लवी सिंह पुत्र महिंदरपाल सिंह, मलकीत कौर पत्नी भूरा सिंह, गोपाल सिंह सभी निवासी सुनाम के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि कोई भी वारदात बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा और बनती कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News