पंजाब पहुंची सिसोदिया के घर पर हुई CBI रेड की आंच

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2022 - 02:40 PM (IST)

चंडीगढ़: केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सी.बी.आई.) ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास सहित दिल्ली तथा राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एन.सी.आर.) में 10 से अधिक स्थानों पर शुक्रवार को छापा मारा। इस  रेड की आंच अब पंजाब तक पहुंच गई हैं।  

दरअसल, कांग्रेस विधायक परगट सिंह ने पंजाब एक्साइज पॉलिसी की जांच की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पंजाब में भी दिल्ली जैसी कई पॉलिसी बनाई गई है, जिसकी जांच होनी चाहिए। वहीं इसी बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट सामने आया है। सी.एम. मान ने कहा, ''मनीष सोसिदया आजाद भारत के सबसे बेहतरीन शिक्षा मंत्री है। आज यू.एस. के सबसे बड़े अखबार में एन.वाई.टी. ने फ्रंट पेज पर उनकी फोटो छापी और आज ही मोदी जी ने उनके घर सी.बी.आई. की रेड करवाई है। ऐसे भारत कैसे आगे बढ़ेगा?''

आपको बता दें कि  सी.बी.आई. ने पिछले साल नवंबर में लाई गई दिल्ली आबकारी नीति बनाने और उसके क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है। दिल्ली के उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की सिफारिश की थी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News