CBSE 10वीं के Students के Result को लेकर अहम खबर

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 10:56 AM (IST)

लुधियाना(विक्की): सैंट्रल बोर्ड ऑफ सैकेंडरी एजुकेशन (सी.बी.एस.ई.) ने 10वीं के रिजल्ट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। बोर्ड ने रिजल्ट तैयार करने और परिणाम की घोषणा का शैड्यूल भी जारी कर दिया है। बोर्ड ने ई-परीक्षा पोर्टल पर एक लिंक एक्टिव किया है।

इसके साथ ही देशभर के सभी सी.बी.एस.ई. स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं कि वे इस पोर्टल पर स्टूडैंट्स के माक्र्स अपलोड करना शुरू कर दें। सी.बी.एस.ई. ने स्कूलों को 10वीं के विद्यार्थियों के परिणाम फाइनल करने के लिए 25 मई का समय दिया है। इसके बाद 5 जून को सभी स्कूलों को 10वीं के विद्यार्थियों के माक्र्स इस पोर्टल पर अपलोड करने होंगे। इसके बाद सी.बी.एस.ई. फाइनल रिजल्ट तैयार करेगा। बोर्ड के अनुसार 20 जून तक 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।कोरोना के कारण 10वीं बोर्ड परीक्षा रद्द करने के बाद सी.बी.एस.ई. ने मार्किंग करने का बेसिक ब्रेकअप स्कूलों को भेजा है। इसके अनुसार इंटरनल असैस्मैंट के लिए 20 अंक होंगे।

10 अंक पीरियॉडिक व यूनिट टैस्ट के होंगे। 30 अंक आधे साल / मिड टर्म एग्जाम के लिए आबंटित किए गए हैं। शेष 40 अंक प्री-बोर्ड परीक्षा के होंगे। यानी उपरोक्त परीक्षाओं में स्टूडैंट्स की परफॉर्मैंस के आधार पर ही उन्हें मक्र्स दिए जाएंगे। सी.बी.एस.ई. ने पिछले 3 साल में बोर्ड परीक्षाओं में किसी स्कूल की बैस्ट परफॉर्मैंस के आधार पर इंटरनल मॉडरेशन सिस्टम भी सुझाया है। इसे रैफ्रैंस ईयर का नाम दिया गया है। बोर्ड द्वारा बताई गई पॉलिसी के अनुसार 2021 में 10वीं के रिजल्ट के लिए स्कूल द्वारा अपने स्टूडैंट्स को दिए जाने वाले सब्जैक्ट वाइज माक्र्स उसके (स्कूल के) रैफ्रैंस ईयर से 2 अंकों की रेंज में होने चाहिए।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News