बड़ी खबरः केंद्र का हुआ City Beautiful चंडीगढ़, सर्विस रूल का फरमान जारी

punjabkesari.in Wednesday, Mar 30, 2022 - 09:58 AM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब की राजधानी सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ अब केंद्र के हवाले हो गया है। केंद्र सरकार की तरफ से चंडीगढ़ में केंद्रीय सेवा नियम लागू करने की नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है। हालांकि पंजाब में इसका ज़बरदस्त विरोध हो रहा है। गत दिवस भी लोकसभा में पंजाब के कई सांसदों ने यह नोटिफिकेशन न जारी करने की मांग की थी लेकिन केंद्र की तरफ से मंगलवार देर रात को यह नोटिफिकेशन जारी कर दी गई।

नोटिफिकेशन के अनुसार यह नियम चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर 1 अप्रैल से लागू हो जाएंगे। बता दे कि चंडीगढ़ के धनास स्थित पुलिस हाउसिंग कंपलेक्स के उद्घाटन के मौके पर  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह  ने ऐलान किया था कि चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों पर अब केंद्रीय सेवा नियम लागू होंगे। उन्होंने कहा था कि पिछले काफ़ी समय से इसकी मांग की जा रही थी। अब इसका लाभ प्रशासन के सभी कर्मचारियों को मिलेगा। 

कर्मचारियों को मिलेंगे ये लाभ
चंडीगढ़ प्रशासन के कर्मचारियों की सेवामुक्त की उम्र अब 60 साल होगी और प्रोफ़ैसर आदि की 65 हो जाएगी। शिक्षकों को सफ़र करने के लिए भत्ता मिलेगा। महिला कर्मचारियों को चाइल्ड केयर के लिए 2 साल की छुट्टी मिलेगी और 12वीं कक्षा तक 2 बच्चों के मां-बाप को शिक्षा भत्ता मिलेगा। इसके अलावा प्रशासन के कर्मचारियों को और भी कई सुविधाएं मिलेंगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News