सी.एम. चन्नी और श्री अविनाश चोपड़ा जी ने श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा को दी हरी झंडी
punjabkesari.in Sunday, Dec 19, 2021 - 05:34 PM (IST)

लुधियाना : मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और श्री अविनाश चोपड़ा जी की तरफ से लुधियाना में प्रसिद्ध 25वीं श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा की शुरूआत की गई। इस मौके कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशु, विधायक सुरिन्दर डावर, संजय तलवार, कुलदीप सिंह वैद्य और विभिन्न मशहूर शख्सियतों के साथ मुख्यमंत्री आज रथ यात्रा के मौके पर नतमस्तक हुए। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने लुधियाना के इस्कॉन मंदिर के लिए 2.51 करोड़ रुपए देने का ऐलान भी किया। श्री दुर्गा माता मन्दिर के नजदीक करवाए समागम के दौरान संबोधन करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि भगवान श्री कृष्ण जी के सम्मान के तौर पर पंजाब सरकार की तरफ से हर साल श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा को ‘राज्य उत्सव’ के तौर पर मनाया जाएगा।
सी.एम. चन्नी ने इस मौके पर कहा कि वह आत्मिक शान्ति के लिए पिछले 25 सालों से रोज़ाना भगवद गीता के श्लोक का पाठ कर रहे हैं। पवित्र गीता ने उनके जीवन का मार्गदर्शन किया है और कहा कि नौजवानों को भी भगवद गीता की शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए और अपने जीवन में अमल लाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि गीता में लिखे श्लोकों में से कोई व्यक्ति किसी एक श्लोक को धारण कर सकता है, तो यह जीवन में सफल होने के लिए काफी है। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से पटियाला में 20 एकड़ जमीन पर श्री भगवद गीता और रामायण शोध केंद्र विकसित किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कि रामायण, महाभारत और भगवद गीता के ग्रंथों में ज्ञान के द्वारा हमारे विवेक में और विस्तार करने के लिए पटियाला में एक विशेष शोध केंद्र स्थापित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की तरफ से 25वीं श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा को भी हरी झंडी देकर रवाना किया गया। कैबिनेट मंत्री श्री भारत भूषण आशू ने श्री कृष्ण बलराम रथ यात्रा के प्रबंधकों के साथ अपनी सांझ को याद किया। उन्होंने कहा कि दो सालों के समय के बाद निकाली जा रही इस रथ यात्रा के लिए श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है। इस मौके पर मेयर बलकार सिंह संधू, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुंदर मल्होत्रा, पी.एम.आई.डी.बी. के चेयरमैन अमरजीत सिंह टिक्का, डिप्टी कमिशनर वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिशनर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के अलावा अन्य भी उपस्थित थे।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here