राजा वडिंग के पंजाब प्रधान बनने पर पूर्व मुख्यमंत्री चन्नी ने किया ट्वीट, दिया यह बयान

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 05:27 PM (IST)

चंडीगढ़ः पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब कांग्रेस के नए बने प्रधान अमरिंद्र सिंह राजा वड़िंग व अन्य नेताओं को पार्टी पद हासिल करने पर बधाई दी है। चन्नी ने सोशल मीडिया में ट्वीट कर कहा है कि पी.पी.सी.सी. और सी.एल.पी. की नई टीम को बधाई। मैं तहे दिल से समर्थन और सहयोग देता हूं। इस सराहनीय निर्णय के लिए पार्टी आलाकमान को धन्यवाद।

जिक्रयोग्य है कि कांग्रेस हाईकमान की तरफ से गिद्दड़बाहा से विधायक राजा अमरिन्दर सिंह वड़िंग को प्रधान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का प्रधान बना दिया गया है। इसके साथ ही भारत भूषण आशु, प्रताप बाजवा और डा. राज कुमार चब्बेवाल को भी पार्टी में अहम पद सौंपे जाने पर पूर्व सी.एम. चन्नी ने शुभकामनाएं दीं हैं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Recommended News

Related News