चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स फाऊंडेशन जून Exam का शैड्यूल जारी

punjabkesari.in Thursday, Apr 22, 2021 - 11:26 AM (IST)

लुधियाना(विक्की) : इंस्टीच्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाऊंटैंट्स ऑफ इंडिया (आई.सी.ए.आई.) ने अपनी आधिकारिक वैबसाइट पर आई.सी.ए.आई. सी.ए. फाऊंडेशन जून 2021 की परीक्षा का शैड्यूल जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वैबसाइट पर जाकर शैड्यूल चैक कर सकते हैं। शैड्यूल के अनुसार आई.सी.ए.आई. द्वारा सी.ए. फाऊंडेशन जून परीक्षा 24, 26, 28 और 30 जून 2021 को आयोजित की जाएगी। इसके अलावा परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 4 मई 2021 तक चलेगी। सी.ए. फाऊंडेशन जून 2021 परीक्षा पेपर-1 और 2 बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगा और सी.ए. फाऊंडेशन-3 और 4 पेपर बाद दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News