पंजाब में आधार कार्ड दिखा कर मिलेगा सस्ता प्याज, इस मंडी में शुरु हुई बिक्री
punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2023 - 03:37 PM (IST)

जालंधर : पंजाब में त्योहारों के दिनों में प्याज की कीमतें आसमान पहुंच गई हैं। मंडियों में प्याज लगभग 70 से 75 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। इसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है कि पंजाब की मंडियों में 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से प्याज बेचा जाएगा। सोमवाल को जालंधर की मकसूदा मंडी में इसकी शुरुआत की गई। केंद्र सरकार द्वारा एन.सी.सी.एफ. (नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन) द्वारा लोगों के लिए उक्त राहत दी जा रही है।
मकसूदा मंडी में पहुंचे अधिकारियों ने बताया कि एक आधार कार्ड पर प्रति व्यक्ति अधिकतम 4 किलो प्याज 25 रुपए प्रति किलो के हिसाब से दिया जाएंगे। मकसूदां सब्जी मंडी की फ्रूट मार्किट में बनी 78 नंबर दुकान के बाहर एक स्टाल लगाया गया है। सुबह 9 बजे रियायती दरों पर प्याज बेचा जाएगा। सूत्रों के अनुसार जालंधर के बाद पंजाब की अलग-अलग मंडियों में भी यह स्कीम शुरु की जा सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here