मुख्यमंत्री ने आर्य अनाथालय के लिए 11 लाख की ग्रांट मंजूर की

punjabkesari.in Thursday, Feb 14, 2019 - 05:57 PM (IST)

जालंधर(धवन): पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने आर्य अनाथालय फिरोजपुर में शिक्षा आधारभूत ढांचे को अपग्रेड करने तथा खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए 11 लाख रुपए की ग्रांट मंजूर कर दी है। स्कूल के लगभग 50 विकलांग छात्राओं से मुख्यमंत्री आज रूबरू हुए। 

यह विद्यार्थी फिरोजपुर से चंडीगढ़ में विधानसभा की कार्रवाई देखने के लिए गए थे। बाद मेें विद्याॢथयों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उन्हें अपने अध्ययन कार्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वे राष्ट्र के गौरव हैं। उन्होंने छात्राओं से कहा कि उन्हें रक्षा सेवाओं को अपने करियर के रूप में चुनना चाहिए। ऐसा करके वह भारत माता की सेवा कर सकेंगे। स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा 1877 में विकलांगों की सेवा के लिए किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकलांगों से जुड़ी शिक्षा संस्थाओं को अपनी ओर से पूरा सहयोग देगी। 

कैप्टन अमरेन्द्र सिंह ने छात्राओं से विधानसभा सत्र को लाइव देखने में उनके अनुभवों बारे भी पूछा। विद्याॢथयों ने कहा कि वे एक बार फिर से विधानसभा की कार्रवाई देखने के लिए आना चाहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जब भी फिरोजपुर आएंगे तो उनके शिक्षा सत्र में आकर उनसे मुलाकात अवश्य करेंगे। कांग्रेसी विधायक परमिन्द्र सिंह पिंकी ने मुख्यमंत्री अमरेन्द्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने इंस्टीच्यूट को वित्तीय सहायता दी है। उन्होंने कहा कि किसी भी अन्य मुख्यमंत्री ने ऐसा कार्य कभी भी नहीं किया। इस अवसर पर कई कांग्रेसी विधायक भी मौजूद थे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Recommended News

Related News