शहीद भगत सिंह की जंयती पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी
punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 02:55 PM (IST)

खटकड़लां (ब्यूरो) : आज पूरे पुरे देश में शहीद भगत सिंह की 114वीं जंयती मनाई जा रही है। इस मौके पर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज उनके पैतृक गांव खटकड़कलां पहुंचे। जहां पर उन्होंने शहीद भगत सिंह के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई । उन्होंने शहीदों के स्मारक को नमन करते हुुए फूल-माला अर्पित किए। इस मौके पर मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि शहीद भगत सिंह हमेशा उनके आदर्श रहे है। उनकी विचारधारा को ध्यान में रखते हुए वे पंजाब और पंजाबवासियों के प्रति अपना कर्तव्य निभाएंगे।
उन्होंने मीडिया के साथ बातचीत करते हुुए कहा कि शहीद भगत सिंह हर भारतीयों के दिलों में बसे हुए है, हमारी आजादी उन्हीं की देन है। इतनी कम उम्र में देश और लोगों के लिए सोचना और उनकी आजादी के लिए अपने प्राण तक न्यौछावर कर देना, यह हिम्मत और जज्बा किसी किसी में होता है। उन्होंने आगे कहा कि उनके इस जन्मदिन के मौके पर हम सबका फर्ज बनता है कि हम सभी भगत सिंह की सोच को आगे बढ़ाएं और उनके अस्तित्व को अमर रखें।
इसके बाद चन्नी शहीद भगत सिंह के पैतृक गांव मे स्थित सरदार भगत सिंह यादगार और आजायब घर पहुंचे। जहां पर अजायब घर में स्थित ऑडिटोरियम में हो रहे समागम में शामिल होने से पहले महान क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह के बूत और उनके पिता सरदार किशन सिंह के स्मारक पर फूल भेंट किए। इस मौके पर उनके साथ विधानसभा स्पीकर राणा के.पी.सिंह और कैबिनेट मंत्रील राणा गुरजीत सिंह और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग शामिल थे।
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Her