मां की ममता फिर शर्मसार,रजबाहे से मिला 6 माह का भ्रूण

punjabkesari.in Friday, Jan 17, 2020 - 11:29 AM (IST)

बस्सी पठाना(राजकमल): इंसान आज इस हद तक अपने जमीर से गिर चुका है कि वह ऐसी दरिंदगी भरी हरकतें करने लगा है, जिससे इंसानियत शर्मसार हो जाती है। ऐसी ही एक घटना निकटवर्ती गांव महमदपुर में देखने को मिली जहां एक भ्रूण रजबाहे (सूआ) के किनारे पर पड़ा मिला। इस घटना ने एक बार फिर से इंसानियत को झिझोड़ कर रख दिया है। 

जानकारी देते हुए थाना बस्सी पठाना के प्रभारी मनप्रीत सिंह दयोल ने बताया कि थाने में उपरोक्त गांव से गुजरते रजबाहे के किनारे पर एक भ्रूण मिलने की सूचना मिली। जिस पर वह तुरंत पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना करते हुए भ्रूण को कब्जे में लेकर अस्पताल पहुंचाया।  उन्होंने बताया कि यह तकरीबन 6 माह का भ्रूण प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

swetha

Recommended News

Related News