घरेलू कलह के चलते पति ने की पत्नी की गला दबाकर हत्या, छोटे बेटे को लेकर हुआ फरार

punjabkesari.in Monday, Feb 22, 2021 - 11:13 AM (IST)

तरनतारन(रमन): गांव चाहल में पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। थाना सराए अमानत खां की पुलिस ने फरार पति के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपने की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें: कर्ज के बोझ तले दबे एक और किसान ने की आत्महत्या, पत्नी और बेटा पहले ही छोड़ चुके हैं दुनिया

जानकारी के अनुसार मेजर सिंह पुत्र जरनैल सिंह (44) अक्सर अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर (38) के साथ झगड़ा करता रहता था। बीती रात भी दोनों पति-पत्नी में किसी घरेलू बात को लेकर मामूली झगड़ा हुआ। इसी दौरान गुस्से में आए मेजर सिंह ने पहले तो अपनी पत्नी के सिर पर कोई नुकीली चीज मार कर उसे घायल कर दिया, बाद में उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मेजर सिंह अपने छोटे बेटे योधबीर सिंह (17) को साथ लेकर गांव डेढ़ गुआर गुरदासपुर की तरफ फरार हो गया। 

यह भी पढ़ें: कृषि कानूनों पर रोक लगाने की मियाद बढ़ाने संबंधी बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया : अमरेंद्र

अपनी मां की हत्या का पता जब फौज में भर्ती होने की चूसलेवड़ में ट्रेनिंग लेने गए बड़े बेटे करनबीर सिंह (19) को चला तो वह अपने करीबी रिश्तेदारों को साथ लेकर तुरंत मौके पर पहुंचा। उसने देखा कि उसकी मां का शव खून से लथपथ पड़ा था। करनबीर सिंह ने थाना सराए अमानत खां की पुलिस को सूचित किया। डी.एस.पी. सिटी तरनतारन सुच्चा सिंह बल्ल घटना स्थल पर पहुंचे, जिन्होंने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा। पुलिस ने करनबीर सिंह के बयानों पर मेजर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए डी.एस.पी. बल्ल ने पुलिस टीमें छापेमारी के लिए भेज दी हैं। 

पंजाब और अपने शहर की अन्य खबरें पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News