चंडीगढ़ की इस खूबसूरत चोरनी ने उड़ाई ज्यूलर्स की नींद

punjabkesari.in Thursday, Jul 04, 2019 - 05:05 PM (IST)

चंडीगढ़: आजकल एक खूबसूरत चोरनी ने शहर के ज्यूलर्स की नींद उड़ाई हुई है, जोकि बड़े शतिर ढंग के साथ चोरियां करती है। अब इस शतिर चोरनी की नई तस्वीरें सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई हैं, जिसमें वह बहुत ही चालाकी के साथ हीरे की अंगूठी चोरी कर रही है। 

जानकारी मुताबिक उक्त चोरनी ज्यूलरी की दुकान पर आई और आराम के साथ हीरे की अंगूठी देखने लगी। इस बहाने उसने असली हीरे की अंगूठी चोरी कर ली, जबकि उसकी जगह नकली अंगूठी रख दी। बता दें कि यह लड़की इससे पहले भी सैक्टर 20, 22, और 35 में वारदातों को अंजाम दे चुकी है। अब देखने वाली बात यह है कि यह चोरनी कब तक चंडीगढ़ पुलिस के हाथ आती है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vaneet

Related News