10वीं की परीक्षाएं 15 और 12वीं की 9 फरवरी से, CISCE ने Date sheet की जारी

punjabkesari.in Wednesday, Nov 11, 2026 - 08:51 AM (IST)

नई दिल्ली/लुधियाना: 'काऊंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस' (सी.आई. एस. सी.ई.) ने मंगलवार को वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित किया, जिसके अनुसार 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 15 फरवरी और 12वीं की परीक्षाएं 9 फरवरी से शुरू होंगी। 

दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 परीक्षार्थी शामिल होंगे। आई.सी.एस.ई. (कक्षा 10) की परीक्षा में 3106 संबद्ध स्कूलों के 2.70 लाख जबकि आई.एस.सी. (कक्षा 12) की परीक्षा में 1651 स्कूलों के 1.1 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल होंगे। आई.सी.एस.ई. परीक्षा में 76 विषयों में परीक्षा होगी, जबकि आई.एस.सी. परीक्षा में 60 विषय शामिल होंगे। सी.आई. एस. सी.ई. के मुख्य कार्यकारी और सचिव जोसेफ इमैनुअल ने कहा, "वर्ष 2027 की आई.सी.एस.ई. परीक्षा 15 फरवरी, 2027 से शुरू होगी और 31 मार्च, 2027 को समाप्त होगी। यह परीक्षा भारत और विदेश के कुल 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।"


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News