श्री अकाल तख़्त साहिब में दो पक्षों के बीच हुई झड़प और बहसबाज़ी! जानें पूरा मामला

punjabkesari.in Friday, Aug 18, 2023 - 03:04 PM (IST)

अमृतसर: संक्रांति पर श्री अकाल तख्त साहिब पर शिरोमणि कमेटी के सेवादारों और अखंड पाठी सिंहों के बीच तकरार हो गई जिसके चलते दोनों पक्षों में खूब बहस होती रही। इस दौरान पाठी सिंहों ने बताया कि बहुत ही दुख की बात है कि शिरोमणि कमेटी द्वारा पाठी सिंहों को अपमानित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अखंड पाठी सिंहों द्वारा आपसी विचार-विमर्श के लिए एक बैठक रखी गई थी लेकिन शिरोमणि कमेटी द्वारा यह झूठा आरोप लगाया जा रहा था कि अखंड पाठी सिंहों ने अखंड पाठ शुरू नहीं करने जोकि झूठा प्रचार फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम संगत को दिखाना चाहते हैं कि आप देख सकते हैं कि अखंड पाठ शुरू किए जा रहे हैं। पाठी सिंहों ने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अधिकारियों द्वारा एक बार फिर मर्यादा का उल्लंघन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिरोमणि कमेटी के अधिकारी अखंड पाठी सिंहों और ग्रंथी सिंहों को बदनाम कर रहे हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Paras Sanotra

Related News