शादी के 3 महीने बाद खुली दूल्हे की पोल (Watch Video)

punjabkesari.in Tuesday, Aug 21, 2018 - 04:47 PM (IST)

अमृतसर (सुमित खन्ना): शादी के 2 महीने बाद ही पति-पत्नी में तलाक को लेकर विवाद हो गया। बात यहां तक बढ़ गई गई कि दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। PunjabKesari
लड़की वालों का आरोप है कि लड़का नपुंसक है और वह यही बात तलाक के दस्तावेज पर लिखवाना चाहते थे जबकि लड़का यह लिखने को तैयार नहीं था। इस बात से दोनों पक्षों में बहस इस कद्र बढ़ गई कि लड़की की मां को हार्ट अटैक हो गया। झगड़े के बाद लड़की भी गायब है। 

PunjabKesari
वहीं गंभीर रूप से घायल  लड़का भी सिविल अस्पताल में भर्ती है। अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत करार देते हुए लड़के ने लड़की वालों पर मारपीट करने और रुपए छीनने का भी आरोप लगाया है। उधर इस मामले में पुलिस लड़की वालों का पक्ष दबाती नज़र आई। पुलिस की तरफ से लड़के की मैडीकल जांच करवाए जाने की बात भी कही जा रही है, जिसके बाद मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News