गोइंदवाल के बाद अब पंजाब की इस जेल में हुई खूनी झड़प, आपस में भिड़ी कैदी महिलाएं
punjabkesari.in Thursday, Mar 02, 2023 - 04:35 PM (IST)

फिरोजपुर (कुमार): केंद्रीय जेल फिरोजपुर में महिलाओं की आपस में लड़ाई हो जाने की खबर सामने आई है। इसमें एक हवालाती और एक कैदी महिला घायल हो गई। उन्हें इलाज के लिए सिविल अस्पताल फिरोजपुल में दाखिल करवाया गया है।
अस्पताल में इलाज के लिए दाखिल हवालाती महिला ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से जेल में बंद है और उसने कैदी महिला सुमित्रा पर नशा बेचने के गंभीर आरोप लगाए थे, जिस कारण उसने और उसकी 10 साथी महिलओं ने उस पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि हमले में उसे अंदरूनी चोटें आई हैं और कान पर भी चोट लगी है।
दूसरी ओर जेल में बंद कैदी सुमित्रा रानी ने अपना पक्ष रखते हुए आरोप लगाया है कि पालो खुद नशा करती है, जिसे जेल के अस्पताल से दवाइयां भी दी जाती हैं। उसने आरोप लगाया कि हवालाती पालो ने उसके कान से सोने की बाली छीन ली थी, जिससे वह घायल हो गई थी और जब उसने पालो से अपनी बाली मांगी तो पालो ने उसके साथ मारपीट करनी शुरु कर दी। पुलिस द्वारा दोनो घायल महिलाओं के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी गई है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

CIA प्रमुख विलियम बर्न्स ने बीजिंग में की चीनी नेताओं से मुलाकात

इजरायल-मिस्र सीमा पर गोलीबारी में 3 इजरायली सैनिकों और मिस्र के 1 सैनिक की मौत

ओडिशा रेल हादसा : भारतीय नौसेना ने 43 कर्मियों की मेडिकल टीम भेजी, 1100 से अधिक घायल

Lok Sabha Election: 2024 की तैयारियों में जुटी सपा, अखिलेश ने संभाला मोर्चा...BJP को हराने के लिए बनाई रणनीति