सिविल अस्पताल में क्लर्कों की कलम छोड़ हड़ताल, लोग परेशान

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2023 - 11:01 AM (IST)

जालंधर : पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विस यूनियन (पी.एस.एस.एस.यू.) के आह्वान पर कमल छोड़ हड़ताल 28 नवम्बर तक बढ़ा दी गई है जिस कारण सिविल अस्पताल में भी मेडिकल सुपरिटेंडेंट दफ्तर में क्लर्कों ने कामकाज ठप रखा जिससे काम करवाने आए लोग परेशान रहे।

इस दौरान क्लर्कों ने आफिस के बाहर भी नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से मांग कि की उनकी मांगों को जल्द पुरा करे नहीं तो हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। वहीं मेडिकल सुपरिटेंडेंट आफिस भी आफिस खाली-खाली नजर आए। वहीं लोग अपना कामकाज करवाने के लिए दफ्तर में चक्कर लगाते रहे।

वहीं हड़ताल में रोष जाहिर कर रहे प्रधान नरिंद्र सिंह, सतनाम सिंह, दीपक ठाकुर, आशु, करण, रोहित आदि ने कहा कि उन्हें भी दुख हो रहा है कि हड़ताल के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अपनी मांगों को पूरा करने व सरकार को नींद से जगाने के लिए हड़ताल जरूरी थी। सरकार को भी चाहिए कि उनकी मांगों को पूरा कर हड़ताल को जल्द खत्म करवाए।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here\

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News