CM मान ने नौजवानों को बांटे नियुक्ति पत्र,  SAD-BJP पर भी साधे निशाने

punjabkesari.in Thursday, Jul 06, 2023 - 12:42 PM (IST)

पंजाब डेस्कः मान सरकार के मिशन रोजगार के तहत आज सी.एम. मान ने विभिन्न विभागों में 252 युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। चंडिगढ़ स्थित नगर निगम दफ्तर में हो रहे समागम दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अब युवाओं को मौरिट के आधार पर नौकरिया मिल रही है।

पंजाब में खोले जाएंगे UPSC के 8 सैंटर 
उन्होंने कहा कि पहले सिफारिशों वालों को सरकारी नौकरियां मिलती थी लेकिन अब मैरिट वालों को पहल दी जाती है।  नौकरी के लिए सिफारिश या पैसों की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार आते ही हमने आम आदमी क्लीनिक का इरादा किया था, जिसे पूरा किया  है। इस दौरान सी.एम. ने पंजाब में UPSC के 8 कोचिंग सैंटर खोले जाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि सैंटर में लाइब्रेरी होस्टल सब होगा, जिसमें युवा पढ़कर अफ्सर बनकर निकलेंगे।

 SAD-BJP पर मान का तीखा हमला 
 मुख्यमंत्री ने SAD-BJP के गठबंधन की चर्चाओं पर  पर बड़ा हमला बोलते हुए तगा कि जो हार गए वो कुर्सी के लिए जोड़-तोड़ कर रहे है। उन्होंने कहा कि मैं पंजाब के लोगों के लिए काम कर रहा हूं।  वहीं पंजाब के व्यापार पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब से बाहर गए व्यापार को पंजाब वापिस लाया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News