Action मोड में CM Bhagwant Mann , चंडीगढ़ बुलाए ये अफसर

punjabkesari.in Wednesday, Sep 25, 2024 - 09:58 AM (IST)

चंडीगढ़: प्रदेश में धान की फसल तैयार होने में अब कुछ ही समय बचा है। इससे पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अधिकारियों की एक अहम बैठक बुलाई है।

जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज खाद्य आपूर्ति विभाग की अहम बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्य रूप से धान के खरीद प्रबंधों पर चर्चा होगी। बैठक का मुख्य एजेंडा मंडियों में धान खरीद व्यवस्था और फसल रखरखाव पर रहेगा। यह बैठक आज दोपहर 1 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होने वाली है, जिसमें खाद्य आपूर्ति विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Related News