SYL मुद्दे पर सर्वदलीय बैठक बुलाएं मुख्यमंत्री : भगवंत

punjabkesari.in Friday, Aug 21, 2020 - 08:57 AM (IST)

चंडीगढ़ (रमनजीत): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सांसद भगवंत मान ने मुख्यमंत्री कै. अमरेंद्र सिंह से एस.वाई.एल. पर तुरंत सर्वदलीय बैठक बुलाए जाने की मांग की है। जारी बयान में भगवंत मान और नेता विपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि एस.वाई.एल. विवाद और पानी की लूट रोकने के लिए प्रदेश के सभी राजनीतिक दलों, कानून माहिरों के नुमाइंदों के साथ मुख्यमंत्री सर्वदलीय बैठक करें। बैठक में हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान को जा रहे पानी बारे भी पंजाब का स्टैंड लेकर लूट रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vatika

Recommended News

Related News