राम तीर्थ में नतमस्तक हुए CM चन्नी, आम नागरिक की तरह हुए सत्संग में शामिल

punjabkesari.in Thursday, Oct 21, 2021 - 10:38 AM (IST)

अमृतसर/राम तीर्थ (टोडरमल्ल/सूरी): वाल्मीकि भाईचारे की तरफ से जहां पूरे देश में वाल्मीकि जी का प्रकट दिवस मनाया गया, वहीं पंजाब सरकार की तरफ से प्राचीन और भगवान वाल्मीकि तीर्थ ‘राम तीर्थ ’ में पंजाब स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य मेहमान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी, पंजाब स्पीकर राणा के. पी. सिंह और कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका विशेष तौर पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने अपनी टीम के साथ भगवान वाल्मीक जी के चरणों में माथा टेका और परमात्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया। संत समाज की तरफ से मुख्यमंत्री को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया गया। 

दूसरी तरफ प्राचीन वाल्मीकि धूना साहिब ट्रस्ट की तरफ से हरेक वर्ष की तरह गरीब और जरूरतमन्द दिव्यांग लोगों को ट्राईसाइकिल बांटे गए। इस दौरान गायक कुमार दर्शन और विक्की कुमार ने वाल्मीकि सत्संग दौरान संगतों को भक्ति रस के साथ जोड़ा। सत्संग हाल में आयोजित प्रोग्राम दौरान मुख्यमंत्री आम लोगों की तरह पब्लिक में शामिल हुए और उनकी सादगी देख कर ऐसा महसूस हो रहा था कि वह मुख्यमंत्री कम और आम नागरिक ज्यादा दिखाई दे रहे थे।

संगत ने मुख्यमंत्री के सत्संग हाल में पहुंचने पर उनका जोरदार स्वागत किया। मुख्यमंत्री की तरफ से जहां भगवान वाल्मीकि तीर्थ के सौंदर्यीकरण  के लिए अनेकों ऐलान किए, वहीं उन्होंने प्रोग्राम में पहुंची संगत को पवित्र प्रकट उत्सव की बधाई देते हुए भगवान वाल्मीकि महाराज जी की शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रेरित किया। उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी ने भगवान वाल्मीकि महाराज के प्रकट दिवस की बधाई दी और उन्होंने कहा कि चरणजीत सिंह चन्नी का 4 महीनों का मुख्यमंत्री बनना अगले 5 साल की सरकार बनने का तय करेगा। 

राज कुमार वेरका ने संबोधन करते हुए कहा कि 2 दिन पहले शिरोमणि अकाली दल ने इस सत्संग हाल में प्रोग्राम करवाया था और सुखबीर बादल ने कहा था कि मुख्यमंत्री चन्नी इन 3 महीनों में क्या कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि चरणजीत चन्नी ने मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालते ही पानी और बिजली के बिल माफ कर दिए हैं और इसके अलावा और भी जनहित में बहुत बड़े फैसले लेकर हर वर्ग को खुश कर दिया है।

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Sunita sarangal

Recommended News

Related News