40 गांवों को जोड़ने वाले पुल का CM चन्नी ने रखा नींव पत्थर

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 05:18 PM (IST)

रोपड़ (वरुण लांबा): रोपड़ कंडी क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज जिला रोपड़ के ग्राम पुरखली में हरिपुर नाला पर उच्च स्तरीय पुल के निर्माण का उद्घाटन किया। यहां तक ​​जाने वाली 3 किलोमीटर लंबी सड़क का नींव पत्थर भी रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी क्योंकि मानसून के मौसम में 40 गांवों के लोगों का सीधे चंडीगढ़ पहुंचने के लिए संपर्क टूट गया था।

PunjabKesari

सी.एम. चन्नी ने कहा कि कोई अन्य पहुंच मार्ग नहीं होने के कारण छात्रों को अपने शिक्षण संस्थानों तक पहुंचने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।  जिससे बरसात के दिनों में उनकी पढ़ाई पर विपरीत असर पड़ता है। उन्होंने आगे कहा कि इस पुल के बनने से चंडीगढ़ की दूरी भी 15 से 20 किलोमीटर कम हो जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब वे पहली बार विधायक बने तो इस क्षेत्र के गांव श्री चमकौर साहिब हलका का हिस्सा थे, इसके बाद वे रोपड़ हलका क्षेत्र के अंतर्गत आ गए। उनके अथक प्रयासों के बावजूद हरिपुर नाला पर पुल निर्माण की मांग को सभी सरकारों ने नजरअंदाज किया लेकिन अब जब वह मुख्यमंत्री बन गए हैं तो उन्होंने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित इस मांग को प्राथमिकता दी है। 

PunjabKesari

इसका खुलासा करते हुए आज यहां मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि 82 मीटर लंबे और 12 मीटर चौड़े इस पुल को 8.24 करोड़ रुपए की लागत से 9 महीने में पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि टैंडर अलॉट कर दिए गए हैं तथा प्रोजैक्ट पर काम शुरू हो गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री चन्नी ने  कम्यूनिटी सैंटर गांव सिंह के ब्लाक रूपनगर के हल्का श्री चमकौर साहिब के सरपंचों, पंचों, जिला परिषद सदस्यों और पंचायत समिति सदस्यों के साथ बैठक की। 

इस मौके पर पंजाब यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बरिंदर सिंह ढिल्लों, पेप्सू के चेयरमैन सतिंदर सिंह, पंजाब राज्य अनुसूचित जाति कमिशन के वाइस चेयरमैन गुरजिंदरपाल सिंह बिल्ला, नगर सुधार ट्रस्ट रूपनगर के चेयरमैन सुखविंदर सिंह विसकी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, डिप्टी कमिश्नर सोनाली गिरी तथा एस.एस.पी. विवेक एस. सोनी, जिला परिषद सदस्य करम सिंह, मार्कीट कमेटी के अध्यक्ष मेवा सिंह व सरपंच दिलबर सिंह उपस्थित थे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kamini

Recommended News

Related News