पंजाब सरकार का एक साल पूरा होने पर CM मान ने Live होकर कही ये बातें..

punjabkesari.in Thursday, Mar 16, 2023 - 12:17 PM (IST)

चंडीगढ़: पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार का 1 साल पूरा हो गया है। इसी के तहत सी.एम. भगवंत मान ने  मीडिया को वर्चुअल संबोधन  करते हुए कहा कि पंजाबियों द्वारा चुनी गई आप सरकार को आज 1 साल पूरा हो गया है। सी.एम. मान ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि पंजाबियों ने जो साल पहले हम पर भरोसा किया, हम एक साल बाद इस भरोसे को और गहरा करेंगे। पंजाब में कोई तीसरी पार्टी अभी तक नहीं आई थी, जिसने इतनी बड़ी जीत हासिल की हो। सरकार ने एक साल में लोगों से कई वादों को पूरा किया है। एक साल में हजारों नौकरियां नौजवानों को दी जा चुकी है और बिजली के बिल जीरो कर दिए गए है। 

 


इसके अलावा 12 से 15 लाख लोग पंजाब में खुले मोहल्ला क्लीनिक का फायदा ले रहे है। स्कूल ऑफ एमिनेंस की शुरुआत की गई है।  अब सरकार द्वारा कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का फैसला भी किया गया है और कृषि के लिए भी बहुत सारी स्कीम हमारी सरकार लेकर आई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी परमात्मा आगे अरदास है कि पूरा पंजाब तरक्की करें।  नए चुने गए मंत्री और विधायक लोग जैसे ही है, लोगों को जल्द ही यकीन हो जाएगा। सी.एम. मान ने कहा कि पंजाब में भी पंजाबियों की कामयाबी के झंडे हम बुलंद करेंगे और लोग ऐसे ही हमारा साथ देते रहेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vatika

Recommended News

Related News