Big News: आ लो रंधावा साहिब...! अंसारी मामले में CM मान ने भेजा नोटिस
punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 03:01 PM (IST)

पंजाब डेस्कः राज्य की जेलों में खतरनाक अपराधी मुख्तार अंसारी के आरामदायक ठहराव पर खर्च किए गए 55 लाख रुपए को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रिकवरी का नोटिस पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व जेल मंत्री सुखजिंदर रंधावा को भेज दिया है। नोटिस की कॉपी उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर ट्वीट भी की है।
ਆਹ ਲਓ ਰੰਧਾਵਾ ਸਾਹਬ ਤੁਹਾਡੇ “ਅੰਸਾਰੀ” ਵਾਲਾ ਨੋਟਿਸ .. pic.twitter.com/u9YtCd5CtY
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) July 3, 2023
बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा था कि राज्य की जेलों में खतरनाक अपराधी मुख्तार अंसारी के आरामदायक ठहराव पर खर्च किए गए 55 लाख रुपए पंजाब सरकार अदा नहीं करेगी। यह पैसा पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंद्र सिंह रंधावा से वसूला जाएगा। कैप्टन और रंधावा ने बदनाम गैंगस्टर को पंजाब की जेलों में ऐशपरस्ती के साथ रहने की छूट दी, जिसके कारण वह बेहतर ढंग से जानते होंगे। यह लोगों के पैसे की बेशर्मी से की गई लूट है, जिसको बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, जिसके जवाब में रंधावा ने कहा था कि मुख्यमंत्री मान मुझे नोटिस भेजेंगे तो मैं मानहानि का केस करूंगा।