सी.एम. मान का दबाव आखिरकार आया काम, अन्य मंत्री भी सहमे

punjabkesari.in Sunday, Jan 08, 2023 - 11:20 AM (IST)

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लिए गए कठोर स्टैंड का दबाव अंतत: काम आ गया है। भगवंत मान सरकार ने दूसरे कैबिनेट मंत्री फौजा सिंह सरारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार इस्तीफा देने के लिए दबाव डाल रहे थे। मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार अपने भाषणों में कहते आ रहे थे कि वह भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री तो भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर पूर्व कांग्रेस मंत्रियों पर भी लगातार प्रहार कर रहे थे। ऐसे में विपक्ष के नेता फौजा सिंह सरारी के मामले को लेकर सरकार पर सियासी हमला बोलने में जुटे थे जिसका जवाब भगवंत मान ने आज अंतत: फौजा सिंह सरारी से इस्तीफा दिलवा कर दे दिया है।

भगवंत मान सरकार ने अब तक भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों डा. साधु सिंह धर्मसोत, भारत भूषण आशु, सुंदर श्याम अरोड़ा सहित कईयों पर केस दर्ज करवाए हैं। ऐसी स्थिति में वह अपनी सरकार के ऊपर विपक्ष के हमले को सहन नहीं कर सकते थे। कांग्रेस के कुछ पूर्व चेयरमैनों को भी भ्रष्टाचार के आरोपों में गिरफ्तार किया जा चुका है। अब चूंकि मुख्यमंत्री भगवंत मान को लेकर समूचे पंजाब में यह प्रभाव चला गया है कि वह भ्रष्टाचार को लेकर कोई समझौता करने वाले नहीं है। इससे उनके मंत्रिमंडल में शामिल अन्य मंत्री भी अब सहम गए हैं।

अब उन्हें और भी सतर्कता के साथ चलना होगा क्योंकि यह प्रभाव तो सरकार में चला गया है कि मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार क मामले में किसी को भी बख्शने वाले नहीं हैं चाहे वह विपक्षी नेता हो या फिर अपनी ही सरकार में मंत्री ही क्यों न हो? पूर्व सरकारों के समय तो मुख्यमंत्री अपने मंत्रियों को क्लीनचिट दे देते थे। मुख्यमंत्री के करीबियों ने बताया कि भगवंत मान ने विजीलैंस ब्यूरो को भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर खुला हाथ दिया हुुआ है। इसलिए विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भी अगले कुछ समय के दौरान कुछ और पूर्व मंत्रियों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर बड़ी कार्रवाई की जा सकती है। इस पेटे में बोर्डों व कार्पोरेशनों के कई पूर्व चेयरमैन भी आ सकते हैं। भ्रष्टाचार को लेकर अब एक खुली जंग छिड़ गई है।

कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों में भारी हलचल

सी.एम. भगवंत मान सरकार द्वारा एक बार फिर से भ्रष्टाचार को लेकर जंग शुरू कर देने के बाद कांग्रेस के पूर्व मंत्रियों में भी भारी हलचल देखी जा रही है। वह भी काफी सहमे हुए दिखाई दे रहे हैं क्योंकि 2-3 पूर्व मंत्रियों के खिलाफ विजिलेंस द्वारा आय से अधिक सम्पत्ति बनाने के मामलों को लेकर वैरीफिकेशन का कार्य चल रहा है। पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा के खिलाफ तो 2 केस दर्ज हो चुके हैं। उनके खिलाफ भी एक अन्य केस आय से अधिक सम्पत्ति बनाने का भी विचाराधीन है। कुल मिलाकर कांग्रेस के कई पूर्व मंत्री भी अब रगड़े जाएंगे।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Urmila

Recommended News

Related News