अदालत में पेश हुए CM  मान, जानें क्या है मामला

punjabkesari.in Thursday, Oct 20, 2022 - 03:25 PM (IST)

मानसा : पंजाब के सी.एम. भगवंत मान आज मानहानि मामले में मानसा अदालत में पेश हुए। आपको बता दें कि पूर्व विधायक नजर सिंह मानशाहिया द्वारा दायर किए गए मानहानि के मामले में अदालत ने उन्हें आज पेश होने के लिए कहा था।  अदालत ने उन्हे 5 सितंबर को एक बार फिर पेश होने के आदेश दिए है। 

पेशी के बाद उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर कोई भी 'आप' नेता उनके खिलाफ कुछ बोलता है तो उसे मानहानि कह दिया जाता है। उन्होंने कहा कि जो देश को बांटने और गोली मारने की बात करते हैं उन्हे सिक्योरिटी दी जाती है और उन पर कोई केस दर्ज नहीं किया जाता।  

गौरतलब है कि 2019 में नजर सिंह मानशाहिया आम आदमी पार्टी छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इसे लेकर सी.एम. भगवंत मान ने आरोप लगाए थे कि नजर सिंह का कांग्रेस के साथ 10 करोड़ रूपए का सौदा हुआ था। इसके बाद नजर सिंह ने अदालत में मानहानि का मामला दर्ज करवाया था।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Kalash

Related News