CM मान ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को किया तलब, बुलाई विशेष मीटिंग

punjabkesari.in Sunday, Jul 02, 2023 - 08:48 PM (IST)

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ विशेष मीटिंग बुलाई है। दरअसल सी.एम. मान ने मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ एक विशेष मीटिंग रखी है, जिसमें गांव की सड़कों को लेकर विशेष चर्चा होगी। इस मीटिंग के दौरान मंडी बोर्ड से जुड़े अन्य कई मसलों पर भी विशेष मंथन होगा। यह मीटिंग मुख्यमंत्री दफ्तर में कल 12 बजे रखी गई है। सी.एम. मान मंडी बोर्ड के अधिकारियों के साथ होने वाली यह मीटिंग काफी विशेष मानी जा रही है। इस दौरान गांव की सड़कों को लेकर सी.एम. मान द्वारा विशेष निर्देश दिए जाएंगे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Subhash Kapoor

Related News